Edited By VANSH Sharma, Updated: 12 Jul, 2025 03:38 PM

14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रभावी होगा।
जम्मू डेस्क: कश्मीर में मौसम में सुधार को देखते हुए, डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर (DSEK) ने शनिवार को स्कूलों के समय में बदलाव संबंधी नया आदेश जारी किया है। यह नया टाइम टेबल सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा और 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रभावी होगा।
नए आदेश के अनुसार, श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्कूलों का समय अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। वहीं, श्रीनगर जिले के नगर निगम क्षेत्र से बाहर और अन्य कश्मीर प्रांत के स्कूलों के लिए समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों में कक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही चलाई जाएंगी। निदेशालय ने सभी संबंधित स्कूलों और अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here