Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Mar, 2024 05:15 PM
शनिवार देर रात जम्मू के जिला राजौरी के बथूनी और मुरादपुर में दो संदिग्ध धमाके सुनाई दिए हैं।
पुंछः शनिवार देर रात जम्मू के जिला राजौरी के बथूनी और मुरादपुर में दो संदिग्ध धमाके सुनाई दिए हैं। जानकारी के अनुसार राजौरी के बथूनी क्षेत्र में गत रात 10:30 और 11:00 बजे के बीच स्थानीय लोगों को जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस व सुरक्षा बलों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन संदिग्ध विस्फोट के स्थान का कोई सुराग नहीं मिला। न ही कोई विस्फोटक बरामद हुआ है।
दूसरी तरफ पुंछ में बेतार नदी के साथ लगते इलाके में सेना के जवानों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा है। यहां पर सेना द्वारा संदिग्धों पर 5 राउंड फायर भी किए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सतर्कता को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा बेतार नदी पर बने पुल की दोनों तरफ नाकाबंदी कर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। सेना, पुलिस, सी.आर.पी.एफ. और एस.ओ.जी. ने इलाके को घेर लिया है।
ये भी पढ़ेंः- कटड़ा-कड़क्याल में दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत