जम्मू-कश्मीर पुलिस के Action से पहले डर कर भागे नशा तस्कर, करोड़ों की सम्पत्ति सीज

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Mar, 2024 11:04 AM

smugglers property worth crores seized in rajiv nagar jammu

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की करोड़ों रुपए की सम्पत्ति को सीज किया है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की करोड़ों रुपए की सम्पत्ति को सीज किया है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के हब के नाम से मशहूर राजीव नगर, नरवाल में की गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आप्रेशन संजीवनी के तहत पुलिस ने राजीव नगर में स्थानीय गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में तस्करों की सम्पत्ति को सीज किया। रविवार को भारी बल के साथ राजीव नगर में पहुंची पुलिस ने महिला तस्कर रीना उर्फ रूपा पत्नी बॉबी व पाल सिंह पुत्र रोशन लाल और उसकी पत्नी सीमा के 3 मंजिला घरों को 68-एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के तहत सील किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई से पहले ही तस्कर अपने घरों को छोड़ कर फरार हो चुके थे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  श्रीनगर में फिर लगी भीषण आग, Firefighter सहित कई नागरिक भी आए चपेट में

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं एन.डी.पी.एस. एक्ट के 5 मामले

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बाहु फोर्ट थाने में 5 के करीब एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पहले भी आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बाहु फोर्ट थाने में आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2017 में, वर्ष 2022 में, वर्ष 2019 में और वर्ष 2022 और 2023 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी तस्करों में से एक पाल सिंह वाहनों की वॉशिंग व दूसरी महिला तस्कर का पति ऑटो चलाता है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कथित तौर पर नशे के कारोबार से 3 वर्षों के बीच करोड़ों रुपए की सम्पत्ति बनाई है।

PunjabKesari

तस्करों को पुलिस की चेतावनी

इस कार्रवाई के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान एस.पी. अजय शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के साथ संबंधित उन सभी लोगों के लिए है जो अपनी आंखें मूंद कर समाज में नशा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई तस्करों की सम्पत्ति को जब्त किया जा चुका है, जो तस्कर उनके राडार पर आएगा उसकी सम्पत्ति की जांच के बाद उसे सील किया जाएगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!