2 कुख्यात अपराधियों पर लगाया PSA, कई अन्यों पर कसा शिकंजा

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Apr, 2024 05:40 PM

psa imposed on 2 notorious criminals crackdown tightened on many others

कठुआ में गैंगस्टर द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद पुलिस-प्रशासन जबरदस्त एक्शन मोड में है।

साम्बा: कठुआ में गैंगस्टर द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद पुलिस-प्रशासन जबरदस्त एक्शन मोड में है। पुलिस द्वारा बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एस.एस.पी. विनय कुमार की देखरेख में जिला पुलिस ने जम्मू और कश्मीर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पी.एस.ए.) के तहत 2 कुख्यात अपराधियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली पुत्र हरपाल सिंह निवासी रंधावा कॉलोनी तहसील विजयपुर जिला साम्बा और सुनील शर्मा उर्फ कद्दू पुत्र बाबू राम निवासी गगोर तहसील विजयपुर जिला साम्बा के रूप में हुई है, जो कई आपराधिक मामलों में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ेंः Election 2024: PDP ने खोले पत्ते, इन तीन सीटों से उम्मीदवार घोषित

ये सार्वजनिक शांति और अमन-चैन के लिए गंभीर खतरा बने हुए थे। इनमें से एक ऑटो चालक है जो गत माह गडवाल में हुई गैंगवार में मारे गए अक्षय उर्फ विक्टर कानिया का करीबी बताया गया है जबकि दूसरा भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और कुछ माह पूर्व बदमाशों ने इसके हाथ काट डाले थे और टांग पर गोली मारी थी। एस.एस.पी. ने बताया आपराधिक गतिविधियों में उनकी बार-बार संलिप्तता के बाद पुलिस द्वारा तैयार किए गए विस्तृत दस्तावेजों के आधार पर जिला मैजिस्ट्रेट साम्बा द्वारा इनकी हिरासत के आदेश जारी किए गए थे। एस.एच.ओ. विजयपुर जहीर मन्हास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन वारंटों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया, जिसके कारण आरोपियों को जिला जेल जम्मू में कैद किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!