Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Nov, 2026 12:57 PM

प्रदर्शन कर रहे पी.जी. डॉक्टरों का कहना है कि अपनी जायज मांग को लगातार उठाने के बावजूद अब तक सरकार की ओर से स्टाइपेंड बढ़ोतरी के संबंध में कोई लिखित आदेश या आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
बारामूला(रिजवान मीर): सरकारी मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) बारामूला में पी.जी. डॉक्टरों का स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी की मांग को लेकर जारी धरना लगातार 7वें दिन भी जारी है।
प्रदर्शन कर रहे पी.जी. डॉक्टरों का कहना है कि अपनी जायज मांग को लगातार उठाने के बावजूद अब तक सरकार की ओर से स्टाइपेंड बढ़ोतरी के संबंध में कोई लिखित आदेश या आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
डॉक्टरों ने कहा कि केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि सरकार को इस मामले में स्पष्ट, औपचारिक और समयबद्ध फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पी.जी. डॉक्टर दिन-रात अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी जायज मांग पर भी सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने दोहराया कि उनकी मांग स्पष्ट है कि स्टाइपेंड में उचित संशोधन किया जाए और इसके संबंध में बाकायदा लिखित सरकारी आदेश जारी किया जाए।
डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती और सरकार की ओर से औपचारिक लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल स्टाइपेंड बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में दिन-रात सेवाएं देने वाले डॉक्टरों के सम्मान, अधिकारों और उचित मान्यता से भी जुड़ा हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here