Baramulla में धू-धू कर जला मकान, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Nov, 2026 12:28 PM

baramulla fire incident

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बारामूला(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जट्टी खोजा बाग इलाके में आज एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में मकान के ग्राउंड फ्लोर को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में मकान के ग्राउंड फ्लोर को काफी नुकसान हुआ है। मकान के मालिक का नाम मोहन सिंह बताया जा रहा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!