Rajouri में मिला पुराना जंग लगा हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप
Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Nov, 2026 12:14 PM

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (एस.एच.ओ.) के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर मौजूद है।
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले के नौशहरा के धाराट गांव स्थित धेरा पुल के पास मनावर नदी में एक स्थानीय निवासी को पुराना और जंग लगा हैंड ग्रेनेड मिला। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर स्थानीय निवासी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (एस.एच.ओ.) के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए संबंधित विशेषज्ञ टीम की कार्रवाई को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here