जम्मू कश्मीर के Kishtwar में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंचा सुरक्षा बल

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Mar, 2026 10:30 AM

panic erupts in kishtwar

एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया

किश्तवाड़ (अजय): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर खुले क्षेत्र में एक जिंदा रॉकेट शैल मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदराबन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब कुछ स्थानीय लोगों ने संदिग्ध वस्तु देखी। पास जाकर देखने पर वह जिंदा रॉकेट शैल निकला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए रॉकेट शैल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!