नार्को Kingpin की करोड़ों की ड्रग संपत्ति अटैच, 8 वाहन जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Nov, 2025 07:23 PM

narco kingpin s drug assets worth crores attached

आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी द्वारा आज औपचारिक रूप से अटैच आदेश जारी किया गया।

उधमपुर (संजीव) :   ऊधमपुर पुलिस ने NDPS अधिनियम की धारा 68 (एफ) के तहत आरोपी माजिद अली पुत्र फकीर अली, निवासी धामी नगरोटा, जम्मू की 4 करोड़ मूल्य की चल-अचल संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई मजालता पुलिस स्टेशन में दर्ज एफ.आई.आर. संख्या 89 और 90/2025, अंडर सैक्शन 8/21/22/27(ए)/29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के संबंध में की गई है।

इन FIR में आरोपी लतीफ अली और संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था और बैकवर्ड लिंक विश्लेषण के माध्यम से, थाना मजालता की पुलिस टीम ने माजिद अली की मुख्य सरगना के रूप में सफलतापूर्वक पहचान की, जिससे उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अटैच किया जा सका।

अटैच की गई संपत्ति में जम्मू जिले के धामी नगरोटा गांव में खसरा संख्या 08, 12, 13 के अंतर्गत आने वाला एक आवासीय मकान और 4 कनाल व 14 मरला जमीन शामिल है। इसके अलावा, आरोपियों से जुड़े 8 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जिनमें टिप्पर नंबर (जे.के. 02,सी.क्यू.-3771), टिप्पर नंबर (जे.के. 02,सी.डी.-1916), इनोवा (जे.के. 02,सी.डब्ल्यू.-3204), ऑल्टो नंबर (जे.के. 02,सी.एन.-6900), लोड कैरियर नंबर (जे.के. 02,सी.सी.-4302), मोटरसाइकिल (जे.के. 02,डी.एल.-5407), मोटरसाइकिल नंबर (जे.के. 02,सी.ई.-8308), और स्कूटी (जे.के. 02,डी.वी.-0356) शामिल थी।

जांच के दौरान, आरोपी व्यक्तियों माजिद अली, लतीफ अली और संजय कुमार के 3 बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें कुल 1.57 लाख की राशि जमा थी। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी द्वारा आज औपचारिक रूप से अटैच आदेश जारी किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!