Edited By VANSH Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 09:34 PM

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डोडा (परुल दुबे): अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गांदो क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को एसएसपी डोडा संदीप मेहता (JKPS) के निर्देश पर पुलिस स्टेशन गांदो की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी ऑपरेशन्स डोडा और एसडीपीओ गांदो ने किया, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने भी सहयोग दिया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने तहसील गांदो के समाई क्षेत्र में शौकत अली पुत्र अलाफ दीन के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से एक अवैध देसी बंदूक (टोपीदार) और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
जब आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और न ही हथियार रखने का संतोषजनक कारण बता पाया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन गांदो में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एफआईआर नंबर 25/2026 दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here