Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Mar, 2024 05:34 PM
हादसा में 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुंछ (धनुज शर्मा): पुंछ में गांव मंगनाड़ में हुए एक भीषण हादसा होने का पता चला है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव मंगनाड़ में भीषण हादसा हुआ जिसमें 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः- Kashmir की लड़की प्रताड़ना मामला: अब चाकू से घायल पति अस्पताल में भर्ती, पहली पत्नी ने कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब जिला मुख्यालय पुंछ से यात्री वाहन ( जेके 12 1063) सवारियां लेकर गांव मंगनाड़ की तरफ जा रहा था वहीं जब वाहन जब ऊपरी मंगनाड़ पहुंचा तो चालक द्वारा नियंत्रण खोने अथवा तकनीकी खराबी के कारण वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।