चेनानी विधानसभा क्षेत्र में EVM की Verification प्रक्रिया शुरू, देखें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Sep, 2025 11:59 AM

evm verification process begins in chenani assembly constituency see

जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने चेनानी के सभी राजनीतिक दलों के पात्र उम्मीदवारों को इस जांच और सत्यापन प्रक्रिया को देखने के लिए आमंत्रित किया है।

उधमपुर ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू कश्मीर के जिला ऊधमपुर की चेनानी विधानसभा क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया उधमपुर में शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने चेनानी के सभी राजनीतिक दलों के पात्र उम्मीदवारों को इस जांच और सत्यापन प्रक्रिया को देखने के लिए आमंत्रित किया है।

यह कदम जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (JKNPP) के प्रदेश अध्यक्ष और चेनानी से उम्मीदवार हर्ष देव सिंह की याचिका पर उठाया गया है। सिंह ने 2024 के विधानसभा चुनाव परिणामों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में चुनौती दी है, जिसने भाजपा नेता और मौजूदा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया सहित कई अन्य को नोटिस जारी किए हैं।

सिंह ने अपनी याचिका में चुनावी कानूनों के बड़े पैमाने पर उल्लंघन और कदाचार का आरोप लगाते हुए चेनानी विधानसभा चुनाव परिणामों को अमान्य घोषित करने की मांग की है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सहित कम से कम 19 प्रतिवादियों को नामजद किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!