Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Apr, 2024 09:39 AM
पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर बारिश हुई और कुछ ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात भी हुआ
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जे.के.डी.एम.ए.) ने रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी के 2 जिलों के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।
यह भी पढ़ें : शिव भक्तों के लिए Good News: आज से शुरू होगा Amarnath Yatra के लिए पंजीकरण
जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिलों में 2400 मीटर से ऊपर ‘मध्यम खतरे' के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर बारिश हुई और कुछ ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात भी हुआ, जिससे अधिकारियों को लोगों के लिए एहतियात के तौर पर ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी करनी पड़ी। अधिकारियों ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को भी कहा है।