Amarnath Yatra जोरों पर! अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Jul, 2025 04:57 PM

amarnath yatra is in full swing

अमरनाथ यात्रा पूरे जोश और भक्ति भाव के साथ जारी है।

बालटाल (मीर अफताब): अमरनाथ यात्रा पूरे जोश और भक्ति भाव के साथ जारी है। अब तक कुल 1,55,716 श्रद्धालु बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को 17,022 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यह यात्रा का नौवां दिन था। श्रद्धालु दो मार्गों, बालटाल (गांदरबल) और नुनवान-पहलगाम (अनंतनाग)से गुफा तक पहुंचे। इस दिन दर्शन करने वालों में 12,471 पुरुष, 4,000 महिलाएं, 182 बच्चे, 108 साधु, 5 साध्वियां, और 3 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल थे। इसके अलावा, 253 सुरक्षाकर्मियों ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

इधर, जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शुक्रवार सुबह एक नया जत्था रवाना हुआ। कुल 7,307 श्रद्धालु, 284 वाहनों के काफिले में निकले। इन्हें सुरक्षा के साथ दो ग्रुपों में, एक बालटाल मार्ग और दूसरा पहलगाम मार्ग से रवाना किया गया। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर चाक-चौबंद सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। बेस कैंपों और रास्ते में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं।

इस बीच, छड़ी मुबारक भगवान शिव की पवित्र गदा भी पहलगाम पहुंच गई है। यह यात्रा की खास धार्मिक परंपराओं की शुरुआत मानी जाती है। छड़ी यात्रा, महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में श्रीनगर के दशनामी अखाड़ा से शुरू होकर छड़ी विश्राम स्थल, पहलगाम पहुंची।

वहां भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और धार्मिक ध्वज फहराने जैसे विधिवत पूजन कार्य भी संपन्न किए गए। इस साल की यात्रा के लिए 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल 5.1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक संख्या थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!