Edited By Neetu Bala, Updated: 02 May, 2024 07:15 PM
विरमा पुल से कबाड़ से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया
उधमपुर : ऊधमपुर से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित विरमा पुल से कबाड़ से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से फरार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Breaking News: ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात जल्द होगा बहाल, बर्फ हटाने का काम जोरों पर
जानकारी के अनुसार ऊधमपुर से जम्मू की ओर जा रहा एक कबाड़ से लदा ट्रक जैसे ही विरमा पुल पर पहुंचा तो चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पुल से नीचे गिर गया। वहीं इसकी जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्होंने घायल को बाहर निकालकर उसे जी.एम.सी. ऊधमपुर में भर्ती करवाया। घायल व्यक्ति की पहचान अश्विनी कुमार निवासी भरत नगर ऊधमपुर के रूप में बताई जा रही है, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।