Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Mar, 2024 02:38 PM
इस दौरान आतंकियों के 2 मददगारों को काबू करने में सफलता हासिल हुई है।
अनंतनाग: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मददगारों को आईईडी, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल सहित काबू किया है।
यह भी पढ़ें : सांबा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का केस, 2 आरोपियों को किया Arrest
जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों के 2 मददगारों को काबू करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपियों से भारतीय सेना और पुलिस ने एक पिस्टल, एक आई.ई.डी., एक हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए।