Breaking : मां वैष्णो देवी दरबार जाने वाले ध्यान दें, बंद हुआ यह मार्ग

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Aug, 2024 12:58 PM

maa vaishno devi landslide

वहीं श्राइन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है।

कटड़ा(अमित): वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना मिली है। इस दौरान यात्रा को उक्त मार्ग के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें :  Breaking : बंद हुआ कश्मीर का यह मुख्य मार्ग, फंसे सैंकड़ों वाहन

जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र में स्थित लंगर के पास भूस्खलन हुआ है। इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है। वहीं श्राइन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। लेकिन दूसरे मार्ग से यात्रा जारी रखी गई है।

यह भी पढ़ें :  Kashmir Breaking : बादल फटने से मची भारी तबाही, एक ने तोड़ा दम

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। विभाग ने कई संवदेनशील स्थानों पर बाढ़ आने, भूस्खलन होने, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की संभावना जताई थी। वहीं इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादल फटने की भी संभावना जताई थी। बता दें कि आज सुबह भी कुलगाम और बांदीपोरा जिले में बादल फटने की सूचना मिली है। इस दौरान कुलगाम में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया जबकि बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद कर दिया गया। फिलहाल सड़क पर सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  खास खबर : मचैल यात्रा पर जाए बिना इस दिन करें पवित्र छड़ी और ज्योत के दर्शन

विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 19 अगस्त तक मौसम का मिजाज खराब रहेगा। इस दौरान कई स्थानों में रूक-रूक कर बारिश होगी। वहीं विभाग ने बारिश के कारण कई संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़ आने, भूस्खलन होने, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर : घरों से बाहर न निकलें लोग, मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए जारी किया Alert

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!