Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Nov, 2026 11:16 AM

एक महत्वपूर्ण जानकारी में कुलगाम आतंकी हमले की प्रारंभिक जांच में लश्कर-ए-तैबा के सरगना ‘सज्जाद गुल’ की संलिप्तता का संकेत मिला है।
बनी/कठुआ(राकेश): कुलगाम आतंकी हमले में सुरक्षाबल अभी भी जांच में जुटे हैं। वहीं इस हमले को लेकर एक बड़ी सूचना हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की सूचना मिली है।
एक महत्वपूर्ण जानकारी में कुलगाम आतंकी हमले की प्रारंभिक जांच में लश्कर-ए-तैबा के सरगना ‘सज्जाद गुल’ की संलिप्तता का संकेत मिला है। बताया जाता है कि उसने लतीफ भट्ट और उसके ओ.जी.डब्ल्यू. नैटवर्क के माध्यम से हमले की साजिश रची। सज्जाद गुल इस समय पाकिस्तान के पी.ओ.के. से काम कर रहा है और लतीफ भट्ट सज्जाद गुल के संपर्क में है। जिसने वहां से कुलगाम आतंकी हमले की साजिश रची थी। इससे साबित होता है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी अभी भारत के खिलाफ साजिशें रचने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इसी बीच इधर सियाह मारी जंगल में पुल के पास लगभग सुबह 5:30 बजे 2 संदिग्ध व्यक्तियों (यू.आई.) को देखे जाने की सूचना मिली है। जिसमें बताया गया है कि दोनों संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर बड़े-बड़े पीट्ठू लिए हुए थे और चित्रा पैटर्न वाली पतलून पहने हुए थे।
एक संदिग्ध व्यक्ति ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी, जबकि दूसरे ने भूरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के रविवार तक रात को चोचरू गला और खनेड क्षेत्रों की ओर जा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here