J-K चुनाव LIVE : सुबह 11 बजे तक 28.12 % हुई Voting, मतदान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे मतदाता

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Oct, 2024 12:26 PM

jammu kashmir elections third phase

इस संबंध में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि बारामूला वो जिला है जहां कुछ दिन पहले मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मारे गए थे।

राजौरी (शिवम बक्शी) : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान 2 चरण हो चुके हैं और आज तीसरा चरण हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे तक कुल 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ। 

रिपोर्टर के अनुसार आज का प्रतिशत कुल मतदान प्रतिशत को बढ़ाएगा क्योंकि पारंपरिक वोट गढ़ों में आज मतदान हो रहा है जिसमें कुपवाड़ा, गुरेज और करनाह के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं।

इससे पहले, पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर में 59.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। श्रीनगर जिले में आठ सीटों पर सबसे कम 27 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत तक वोटिंग हुई है: 

जम्मू-कश्मीर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

करनाह    29.02%

त्रेघम  26.98%

कुपवाड़ा    10%
लोलाब     26.80%

हंदवाड़ा    29.99%

लंगेट 27.33%

सोपोर   17.28%

रफियाबाद  26.40%

उरी  25.95%

बारामूला   19.57%

गुलमर्ग           25.59%

वगूरा-करीरी  24.50%

पट्टन  24.81%

सोनावरी         28.89%

बांदीपोरा         10.45%

गुरेज(एस.टी.)          33.38%

उधमपुर पश्चिम       32.09%

उधमपुर पूर्व   34.50%

चेनानी            34.67%

रामनगर(एस.सी.)   34.30%

बनी     34.92%

बिलावर          34.04%

बसोहली         30.44%

जसरोटा         32.70%

कठुआ(एस.सी.)       28.63%

हीरानगर        31.35%

रामगढ़(एस.सी.)      32.06%

सांबा   31.29%

विजयपुर        31.13%

बिश्नाह(एस.सी.)     30.23%

सुचेतगढ़(एस.सी.)  26.73%

आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण   24.14%

बाहू    23.29.%

जम्मू पूर्व   21.56%

नगरोटा       31.26%

जम्मू पश्चिम       21.90%

जम्मू उत्तर  23.85%

मढ़(एस.सी.)        32.22%

अखनूर(एस.सी.)    32.55%

छंब  33.54%

जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

बांदीपोर          26.14%

बारामूला        23.20%

जम्मू  27.15%

कठुआ            28.63%

कुपवाड़ा          24.41%

सांबा   31.50%

उधमपुर          33.84%

 

सुबह 9 बजे तक 11.6% मतदान हुआ

जम्मू-कश्मीर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

करनाह    11%

त्रेघम 11.12%

कुपवाड़ा    10%

लोलाब     10.77%

हंदवाड़ा    13.46%

लंगेट 11.06%

सोपोर 6.71%

रफियाबाद  11.49%

उरी  8.57%

बारामूला   7.38%

गुलमर्ग           10.6%

वगूरा-करीरी  9.5%

पट्टन 8.66%

सोनावरी         12.49%

बांदीपोरा         10.45%

गुरेज(एस.टी.)          13.18%

उधमपुर पश्चिम      12.89%

उधमपुर पूर्व  13.96%

चेनानी            14.99%

रामनगर(एस.सी.)   15.27%

बनी     14.38%

बिलावर          13.9%

बसोहली         11.67%

जसरोटा         13.9%

कठुआ(एस.सी.)       11.65%

हीरानगर        13.49%

रामगढ़(एस.सी.)      14.22%

सांबा   12.41%

विजयपुर        13.32%

बिश्नाह(एस.सी.)     12.38%

सुचेतगढ़(एस.सी.)  10.45%

आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण   11.92%

बाहू    10.3%

जम्मू पूर्व    8.26%

नगरोटा       12.88%

जम्मू पश्चिम       9.08%

जम्मू उत्तर  9.69%

मढ़(एस.सी.)        13.94%

अखनूर(एस.सी.)    14.42%

छंब 13.61%

 

जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

बांदीपोर          11.64%

बारामूला        8.89%

जम्मू  11.46%

कठुआ            13.09%

कुपवाड़ा          11.27%

सांबा   13.31%

उधमपुर          14.23%

 

 

जम्मू-कश्मीर के अंदर विधानसभा चुनाब का तीसरा चरण यानी अंतिम चरण आज  हो रहा है। वोटर जो है वोट करने के लिए पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। कठुआ की एस.सी. सीट से भाजपा की ओर से प्रत्याशी डॉ. भारत भूषण ने अपना वोट डाला।

इस संबंध में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि बारामूला वो जिला है जहां कुछ दिन पहले मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। वहीं पाकिस्तान की सीमा भी काफी करीब है। इसी के चलते रात भर बारामूला में जगह-जगह हर व्यक्ति या वाहन की तलाशी ली गई, ताकि जिले में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि या सीमा के पास पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से की जाने वाली हरकत पर नजर न रखी जा सके।

अखनूर के परगवाल में भी काफी मात्रा में लोग वोट करने के लिए पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वोट करने के लिए लोग घरों से बाहर निकल चुके हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!