Budget 2024 : जम्मू-कश्मीर को इस वर्ष बजट में क्या-क्या मिला, एक Click में जानें सारी जानकारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jul, 2024 05:20 PM

jammu kashmir budget 2024

जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार जम्मू-कश्मीर का कुल बजट 42,277.74 करोड़ रुपये है।

जम्मू-कश्मीर: आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए बजट में 1.2% की वृद्धि की गई। इस बजट में परियोजनाओं के लिए, प्राकृतिक आपदाओं में ग्रांट के लिए रकम आवंटित किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए भी अलग से 9,789.42 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

यह भी पढ़ें :  Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, बंद हुआ यह रास्ता

जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार जम्मू-कश्मीर का कुल बजट 42,277.74 करोड़ रुपये है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह राशि 41,751.44 करोड़ रुपये थी। इस बजट में केंद्र शासित प्रदेश में संसाधनों की कमी पूरा करने के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 40,619.3 करोड़ रुपये की ग्रांट दी गई। वहीं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए संसाधनों की कमी पूरी करने के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 101.77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking : सुरक्षाबलों ने इन रास्तों को किया सील, जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार 624 मेगावाट क्षमता की किरू जलविद्युत परियोजना के लिए 130 करोड़, 800 मेगावाट क्षमता की रतले जल विद्युत परियोजना के लिए 476.44 करोड़, झेलम और तवी बाढ़ रिकवरी परियोजना (जेटीएफआरपी) के लिए 500 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा भारत की आकस्मिक निधि से एडवांस पेमेंट के तौर पर 7,900 करोड़, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए ग्रांट के रूप में 279 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!