Encounter Update: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का Top Commander ढेर

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Nov, 2024 06:56 PM

encounter update top lashkar e taiba commander killed in encounter

खानयार में दिन भर चली गोलीबारी में मोस्ट वांटेड लश्कर कमांडर उस्मान भाई मारा गया है।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) : शनिवार को मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के खानयार इलाके में सुबह से मुठभेड़ शुरू है। इसमें अब तक एक आतंकवादी के मारे जाने और 4 जवानों से घायल होने की खबर है। अभी यह खबर भी सामने आई है कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर उस्मान भाई मारा गया है।

ये भी पढे़ंः  जम्मू-कश्मीर: मुठभेंड़ों हुई वृद्धि ने Dr. Farooq की बढ़ाई चिंता, Media से बोले...

पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विधि कुमार विर्दी ने बताया कि खानयार में दिन भर चली गोलीबारी में मोस्ट वांटेड लश्कर कमांडर उस्मान भाई मारा गया है। उस्मान आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांछित था, जिसमें गैर-स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की हत्या भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि वह इंस्पेक्टर मंजूर की हत्या में भी शामिल था।

ये भी पढे़ंः  खानयार मुठभेड़ Update: सुरक्षा बलों ने मार गिराया 1 आतंकी, 4 जवान घायल, Operation अभी जारी

इससे पहले, एक संयुक्त टीम संदिग्ध क्षेत्र की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक, क्षेत्र में अभियान जारी था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!