Police ने सुलझाया चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Jul, 2024 06:21 PM

पुलिस थाना ऊधमपुर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ऊधमपुर : ऊधमपुर पुलिस ने चोरी के अपराध में शामिल आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस स्टेशन ऊधमपुर के एक चोरी के मामले को सुलझा लिया है।
ये भी पढे़ं: 11वीं कक्षा की वार्षिक नियमित परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इतने प्रतिशत रहा Result
पुलिस स्टेशन ऊधमपुर को शाम लाल पुत्र नसीब चंद निवासी मानतलाई से शिकायत मिली कि कुछ अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पंजीकरण संख्या जे.के.14ई.-4160 चुरा ली है। इस संबंध में पुलिस थाना ऊधमपुर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले का संज्ञान लेते हुए एस.एच.ओ. पुलिस स्टेशन ऊधमपुर के नेतृत्व में पी.एस. ऊधमपुर की एक टीम ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा और उनसे लगातार पूछताछ की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति जिसकी पहचान असकर उर्फ आशु पुत्र मंजूर रहमत निवासी चक रकवाल ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी के बयान पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Story

Jammu में लाखों की चोरी, सोता रहा परिवार, शातिर चोर ले उड़े सारा सामान

अवैध लकड़ी तस्करी पर पुलिस का शिंकजा, 3 ट्रक सीज कर आरोपी किए काबू

जम्मू में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस नाके और थाने के करीब वारदात को दिया अंजाम

नशे के खिलाफ J&K पुलिस एक्शन मोड पर, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर की Raid

स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस का Action, की सख्त कार्रवाई

Budgam में 12 वर्षीय लड़की के अपहरण, रेप और मर्डर से सनसनी, 1 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का चला डंडा, Raid कर 3000 लीटर लाहन की नष्ट

Poonch News : पुलिस ने हेरोइन सहित नशा तस्कर को किया Arrest

Jammu पुलिस विभाग में अचानक फेरबदल, कई अधिकारियों के Transfer, देखें List...

सावधान! जम्मू में शुरू हुआ चोरों का नया खेल...अगर रात में अचानक बंद हो जाए AC की कूलिंग, तो तुरंत...