Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Mar, 2024 04:39 PM
जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बस स्टैंड के विकास को ध्यान में रखते हुए फंड मुहैया करवाए गए हैं।
आर.एस.पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा के मुख्य बस स्टैंड में पहुंच रहे यात्रियों को हो रही असुविधाओं का समाचार पंजाब केसरी द्वारा 3 दिन पहले प्रकाशित किया गया था। इसका असर आज देखने को मिला है। समाचार लिखे जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बस स्टैंड के विकास को ध्यान में रखते हुए फंड मुहैया करवाए गए हैं। यह काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा था जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को पंजाब केसरी ने अपने समाचार द्वारा उजागर किया गया जिससे जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
बता दें कि बस स्टैंड के भीतर सड़क काफी जगहों से टुट गई थी जहां आज जिला प्रशासन द्वारा तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे बस स्टैंड आने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन द्वारा अन्य रुके काम भी तेजी से किए जा रहे हैं।