कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप्प, हजारों लोग हो रहे परेशान, चेतावनी जारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Nov, 2026 11:43 AM

water supply stopped in ramkot

लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने की वजह से घरेलू कामकाज करने में भी काफी मुश्किलें हो रही है।

रामकोट: अगली धार इलाके में पिछले डेढ़ हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप्प पड़ी है जिस कारण ग्रामीण काफी गुस्से में है। जानकारी देते हुए वहां के स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग काफी परेशान है। क्योंकि सर्दी का मौसम होने के चलते लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने पर काफी परेशानी झेलना पड़ रही है।

लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने की वजह से घरेलू कामकाज करने में भी काफी मुश्किलें हो रही है। उन्होंने बताया कि इस इलाके की लगभग 3000 से अधिक आबादी है और पूरे इलाके में पिछले डेढ़ सप्ताह से पंप स्टेशन पर पंप खराब होने के कारण इलाके में सप्लाई बंद पड़ी है।

इसी संबंध में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंप खराब होने के चलते पानी की सप्लाई बंद पड़ी है, वहीं लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में भी लगातार 2 महीने पानी की सप्लाई बंद पड़ी थी और कई जगहों पर भूस्खलन के चलते पाइपें शक्तिग्रस्त हो गई थी।

लेकिन अब फिर से वही हाल देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय बच्चों की अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं परंतु पानी न होने के चलते बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी झेलना पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंप स्टेशन पर लगे पंप हर महीने खराब रहते हैं। कई बार उनके अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दे चुके हैं परंतु उनके कानों में अभी तक कोई जूं नहीं रहेंगी। ग्रामीणों में प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हैं कहा कि 2 दिन के अंदर अगर पानी की सप्लाई नहीं की गई तो प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!