UPI Transaction को लेकर बड़ी खबर, Online Payment करने से पहले पढ़ लें यह खबर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Apr, 2025 03:46 PM

upi service down

इस मामले को लेकर NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने भी स्पष्टीकरण दिया है।

जम्मू डेस्क : आजकल के समय में ऑनलाइन पेमेंट करना बहुत ही आम बात है। इससे ट्रांजेक्शन करना बहुत ही आसान हो गया है। लेकिन अगर पेमेंट अटक जाए तो सांसें भी अटक जाती हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। गूगल-पे, पे.टी.एम. जैसे एप का इस्तेमाल करने वाले लोग अब ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे हैं। सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पेमेंट बंद है।

यह भी पढ़ेंः सोने की कीमत में आया बड़ा उछाल, यहां पढ़ें आज के Gold Price

जानकारी के अनुसार पिछले पिछले डेढ़ घंटे से UPI सर्विस डाउन है। इसके चलते लोग अपनी ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे हैं। UPI सर्विस डाउन होने के चलते कई लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर किसी की ट्रांजेक्शन अटक गई तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले एक बार चैक अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ेंः रेल यात्री कृप्या ध्यान दें, चिनाब ब्रिज के बाद मिला एक और Bridge का तोहफा

इस मामले को लेकर NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने भी स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि सर्वर डाउन है जिसके चलते ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत आ रही है। जैसे ही सर्विस चलेगी लोगों को अपडेट कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!