Jammu News : ऐतिहासिक मुगल रोड पर भूस्खलन के बाद जारी हुआ Update

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2024 10:28 AM

traffic restored on mughal road

दरअसल, मुगल रोड पर पुंछ जिले की तरफ से पनाढ़ क्षेत्र में सोमवार को सुबह तड़के 6 बजे भारी भूस्खलन हुआ था

पुंछ(धनुज): पुंछ और राजौरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड भारी भूस्खलन के चलते 16 घंटे से अधिक समय तक यातायात के लिए बंद रहने के बाद देर रात को यातायात के लिए खोली गई। इसके बाद देर रात से सुबह तड़के तक मुगल रोड पर फंसे वाहनों को निकाला गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें :  वाहन खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ%त, गांव में पसरा मातम

दरअसल, मुगल रोड पर पुंछ जिले की तरफ से पनाढ़ क्षेत्र में सोमवार को सुबह तड़के 6 बजे भारी भूस्खलन हुआ था जिससे मार्ग बंद हो जाने से सैंकड़ों वाहन और हजारों लोग फंस गए थे। इस बीच सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के.के. अत्री खुद मुगल रोड पर भूस्खलन का मलबा हटाने और मार्ग पर यातायात बहाल करने के अभियान की देखरेख करते रहे। उनके साथ एग्जिक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद शोकत और जूनियर इंजीनियर ताहिर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे और देर रात भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद तक लगातार पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने का काम ठीक से नहीं हो पा रहा था लेकिन जैसे ही पत्थर गिरने बंद हुए काम में तेजी लाई गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!