OMG! आतंकवादियों ने पहले गरीब आदमी के घर से लूटा खाना, फिर...

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Dec, 2025 06:08 PM

the terrorists first looted food from a poor man s house

जिले में एक बार फिर आतंकियों की गतिविधि सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ज

उधमपुर :  उधमपुर जिले में एक बार फिर आतंकियों की गतिविधि सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब सूचना मिली कि दो आतंकवादी एक स्थानीय व्यक्ति के घर से जबरन खाना लेकर जंगल की ओर भाग गए।

घर में घुसे आतंकवादी

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात आतंकवादी मजाल्टा इलाके के एक व्यक्ति के घर पहुंचे। उन्होंने वहां से खाना लिया और फिर पास के जंगलों में चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आतंकवादी फरार हो चुके थे।

जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी

रविवार सुबह से ही पुलिस और अर्धसैनिक बल चोरे मोटू गांव और आसपास के जंगलों में मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है ताकि आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। यह इलाका उस जगह से करीब 5 किलोमीटर दूर है, जहां पहले हुए एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ था। बता दें कि 15 दिसंबर को मजाल्टा के सौन गांव में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!