Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Nov, 2026 12:01 PM

जानकारी के अनुसार राजौरी से मंजाकोट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटारमल के पास यात्रियों से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए नाले की तरफ जा गिरा।
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में यात्रियों से भरी गाड़ी के साथ हादसा घट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार राजौरी से मंजाकोट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटारमल के पास यात्रियों से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए नाले की तरफ जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में सवार यात्रियों की जान पर बन आई, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कैंटर के अनियंत्रित होकर सड़क से नाले की तरफ गिरने की पूरी घटना कैद हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here