Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Nov, 2026 03:09 PM

इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने मेंढर में सार्वजनिक परिवहन और पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए तीन नए मार्गों पर J&K SRTC बस सेवाओं और दो नए पानी के टैंकरों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ के मेंढर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री Oamr Abdullah ने अपने दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से इलाके में सड़क, बिजली, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि पुंछ जिले के मेंढर के दौरे पर गए मुख्यमंत्री Oamr Abdullah ने आज ₹92.84 करोड़ की लागत वाली 13 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, बाढ़ से बचाव, सड़क संपर्क, शिक्षा और जलापूर्ति जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने मेंढर में सार्वजनिक परिवहन और पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए तीन नए मार्गों पर J&K SRTC बस सेवाओं और दो नए पानी के टैंकरों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here