Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Nov, 2026 04:17 PM

यह अभियान विभाग के उन प्रयासों का हिस्सा था, जिनका मकसद इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव को रोकना, वन्यजीवों की सुरक्षा करना और साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
गांदरबल ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल इलाके में एक बार फिर से लोगों में दहशत का महौल बन गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के अलास्टांग इलाके में वन्यजीव विभाग ने एक और भालू को जिंदा पकड़ा है। जिसके बाद उसे दाचीगाम नेशनल पार्क भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, गांदरबल के वन्यजीव विभाग की एक टीम ने इलाके में बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया। उन्होंने जंगली जानवर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए जरूरी इंतजाम किए थे, ताकि स्थानीय लोगों को किसी तरह का खतरा न हो।
इस अभियान में 'वायिल' (Wayil) स्थित वन्यजीव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी शब्बीर अहमद खान भी शामिल थे। खान ने बताया कि भालू को ट्रैंक्विलाइज़र (बेहोश करने वाली दवा) देकर सफलतापूर्वक जिंदा पकड़ लिया गया। उसे पहले एक आश्रय स्थल पर ले जाया गया और बाद में दाचीगाम नेशनल पार्क भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान विभाग के उन प्रयासों का हिस्सा था, जिनका मकसद इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव को रोकना, वन्यजीवों की सुरक्षा करना और साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here