J&K के बारामूला में रहस्यमयी घटना, एक ही गांव में मिले 3 तेंदुओं के शव, हड़कंप!

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Nov, 2026 04:51 PM

mysterious incident in baramulla

पशु चिकित्सा डॉक्टरों की टीम द्वारा तीनों तेंदुओं का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए प्रत्येक शव से नमूने भी एकत्रित किए गए हैं।

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सब-डिवीजन गुलमर्ग के अंतर्गत कुंजर क्षेत्र के वारीपोरा गांव में पिछले दो दिनों के दौरान तीन तेंदुओं के शव बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद वन्यजीव विभाग के तंगमर्ग रेंज ने जांच शुरू कर दी है। वाइल्डलाइफ रेंज तंगमर्ग के रेंज ऑफिसर शाहिद सुल्तान के अनुसार, तीनों तेंदुओं के शवों को तुरंत विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी और वैज्ञानिक प्रक्रिया शुरू की है। पशु चिकित्सा डॉक्टरों की टीम द्वारा तीनों तेंदुओं का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए प्रत्येक शव से नमूने भी एकत्रित किए गए हैं।

इस बीच, वन्यजीव विभाग तंगमर्ग की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस स्टेशन कुंजर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. निसार अहमद ने बताया कि एकत्रित किए गए नमूने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीनों तेंदुओं की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक ही गांव में महज दो दिनों के भीतर तीन तेंदुओं के शव मिलने से इलाके में चिंता बढ़ गई है, फिलहाल संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!