शादी से लौटते समय गायब हुए पति-पत्नी, संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कंप

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Nov, 2026 01:16 PM

missing couple found passed away in jammu

बशीर अहमद के बेटे ने बताया कि उनके माता पिता बशीर अहमद और जरीना बीबी सोमवार को उधमपुर, चोपड़ा शॉप शादी पर गए हुए थे।

जम्मू(निश्चय): शादी पर गए दम्पति का नगरोटा, बनतलाब में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान बशीर अहमद (75) और उनकी पत्नी जरीना बीबी (59) निवासी नगरोटा के रूप में की गई है। परिवार द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बशीर अहमद के बेटे ने बताया कि उनके माता पिता बशीर अहमद और जरीना बीबी सोमवार को उधमपुर, चोपड़ा शॉप शादी पर गए हुए थे। दोनों स्कूटी पर गए हुए थे। जब काफी समय तक वापिस नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।

इस दौरान बनतलाब मार्ग पर उन्होंने अपनी माता की हैलमेट पड़ी देखी। नीचे नाले में जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे तक दोनों को बन टोल प्लाजा पर स्कूटी से नगरोटा की तरफ आते देखा गया। इसके बाद वह गायब हो गए।

बता दें कि मृतक बशीर अहमद सेवानिर्वत कर्मचारी है जबकि जरीना बीबी सेना के स्टेशन हैडक्वाटर में नौकरी करते थे, 31 दिसम्बर को उनकी रिटायरमेंट थी। पती-पत्नी की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या फिर कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!