Kashmir की विरासत का रंगीन मंच! गुलमर्ग में सजा Heritage Village

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Nov, 2026 10:33 AM

kashmir heritage village

महोत्सव के उद्घाटन समारोह में गुलमर्ग के विधायक फारूक अहमद शाह, डायरेक्टर टूरिज्म कमर सज्जाद और सी.ई.ओ. गुलमर्ग इलियास अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

गुलमर्ग(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आज हेरुद पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था।

महोत्सव के उद्घाटन समारोह में गुलमर्ग के विधायक फारूक अहमद शाह, डायरेक्टर टूरिज्म कमर सज्जाद और सी.ई.ओ. गुलमर्ग इलियास अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें कश्मीर की पारंपरिक संस्कृति, विरासत और इतिहास को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा एक विशेष हेरिटेज विलेज भी तैयार किया गया, जहां कश्मीर की पुरानी परंपराओं और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाने वाली विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान विधायक गुलमर्ग फारूक अहमद शाह ने कहा कि हेरिटेज टूरिज्म फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य कश्मीर की प्राचीन विरासत और पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी ऐतिहासिक पहचान और परंपराओं को न भूलें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यटकों को कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महोत्सव से गुलमर्ग में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के रोजगार, आजीविका तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। महोत्सव के हिस्से के रूप में गोल्फ चैंपियनशिप ट्रॉफी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई गोल्फ खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

हेरुद पर्यटन महोत्सव को कश्मीर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने, अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने तथा स्थानीय पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!