झिड़ी मेले में दिखा आस्था और उत्साह का संगम, 6 फीट की अगरबत्ती देख श्रद्धालु रह गए हैरान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Nov, 2026 04:29 PM

jhiri mela jammu

आज मेले में सबसे बड़ा आकर्षण मंदिर परिसर में लगाई गई 6 फीट की विशाल अगरबत्ती रही।

जम्मू(रोशनी): बाबा जित्तो-बुआ कौड़ी के झिड़ी मंदिर में मेले के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं का आना जारी है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा जित्तो के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा से मंदिर में फूल, चुनरी, प्रसाद और फूल-माला चढ़ा रहे हैं।

आज मेले में सबसे बड़ा आकर्षण मंदिर परिसर में लगाई गई 6 फीट की विशाल अगरबत्ती रही। अगरबत्ती जलते ही पूरा मंदिर परिसर उसकी सुगंध से महक उठा। दूर-दूर तक फैली इस खुशबू ने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया। हर कोई इस विशाल अगरबत्ती को देखने के लिए रुकता नजर आया और श्रद्धालुओं ने इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

PunjabKesari, Jhiri Mela Jammu

श्रद्धालुओं ने बताया कि इतनी बड़ी अगरबत्ती उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। साइकिल अगरबत्ती कंपनी द्वारा लगाई गई इस विशाल अगरबत्ती को देखकर श्रद्धालुओं में काफी खुशी देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी इस अगरबत्ती को देखकर हैरान थे।

वहीं, तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में पहले दो दिनों के मुकाबले थोड़ी कमी जरूर देखी गई, लेकिन श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। श्रद्धालु बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी का आशीर्वाद लेकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। मेले में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!