Jammu Kashmir में कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान, ठप रहेगा काम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 24 Nov, 2026 12:03 PM

jammu kashmir workers protest

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि बार-बार मांगें उठाने और संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने के बावजूद कर्मचारियों को केवल आश्वासन मिले हैं।

जम्मू(सतीश): लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज जम्मू-कश्मीर पी.एच.ई., आई.टी.आई., प्रशिक्षित सी.पी. वर्कर्स एवं लैंड डोनर्स एसोसिएशन ने सोमवार की रात 8 बजे से 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। यह हड़ताल 26 नवम्बर की रात 8 बजे तक जारी रहेगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि बार-बार मांगें उठाने और संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने के बावजूद कर्मचारियों को केवल आश्वासन मिले हैं। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में वर्ष 1994 के बाद नियुक्त सभी श्रेणियों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करना, दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू करना और कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी करना शामिल है।

इसके अलावा ड्यूटी के दौरान मृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार देने तथा सेवानिवृत्त हो चुके और सेवानिवृत्त होने जा रहे अस्थायी कर्मचारियों को ठोस सेवानिवृत्ति नीति बनने तक 5 लाख रुपए की विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल के दौरान विभागीय कामकाज और आम जनता को होने वाली परेशानी की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!