Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Nov, 2026 10:13 AM

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि जम्मू संभाग में कांग्रेस पार्टी लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है।
जम्मू(संजीव): जम्मू के उधमपुर और रियासी के कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार नेताओं के अलावा कई सीनियर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि जम्मू संभाग में कांग्रेस पार्टी लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथित सांप्रदायिक एजेंडे से जनता का मोहभंग हो रहा है और लोग कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा जता रहे हैं।
कर्रा ने शुक्रवार को जम्मू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उधमपुर और रियासी से आए कई प्रमुख नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इनमें पंचेरी मोंगरी से पूर्व जिला विकास परिषद के सदस्य जसबीर सिंह और पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here