J&K के नए MLAs में कितने हैं करोड़पति, जानें पूरी Details

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Oct, 2024 11:13 AM

j k new mla property

ए.डी.आर. के आंकड़ों के अनुसार 6 कांग्रेस विधायकों की औसत कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपए से कुछ अधिक है

श्रीनगर: ‘एसोसिएशन ऑफ डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (ए.डी.आर.) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नवनिर्वाचित 84 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं और उनकी औसत घोषित संपत्ति 11.43 करोड़ रुपए है। ए.डी.आर. के अनुसार नवनिर्वाचित करोड़पति विधायकों की संख्या 2014 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार विधायकों की औसत घोषित संपत्ति एक दशक पहले की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई है। औसत घोषित संपत्ति एक दशक पहले 4.56 करोड़ रुपए थी। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र राणा 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं। ए.डी.आर. के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 76 ने एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है जबकि 2014 में 87 विधायकों में से केवल 65 (75 प्रतिशत) ही करोड़पति थे।

यह भी पढ़ें :  Kashmir के इस इलाके में दिखा भूरा भालू, लोगों में दहशत का माहौल

‘सैंट्रल शाल्टेंग' सीट से निर्वाचित कर्रा ने 148 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है और वह जम्मू-कश्मीर के सबसे अमीर विधायक हैं। नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले भाजपा नेता देवेंद्र राणा 126 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। छन्नपोरा से नैशनल कॉन्फ्रैंस (एन.सी.) के विधायक मुश्ताक अहमद गुरु 94 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के मेहराज मलिक जम्मू-कश्मीर के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक हैं, जिनकी कुल संपत्ति सिर्फ 29,070 रुपए है। वह जम्मू-कश्मीर में ‘आप' के पहले विधायक हैं। सबसे कम संपत्ति के मामले में करनाह से एन.सी. के विधायक जावेद अहमद मिरचल 3 लाख रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनके पार्टी सहयोगी और कोकरनाग से विधायक जफर अली खटाना 34 लाख रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ए.डी.आर. के आंकड़ों के अनुसार 6 कांग्रेस विधायकों की औसत कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपए से कुछ अधिक है, जबकि 29 भाजपा विधायकों की औसत कुल संपत्ति 14.55 करोड़ रुपए है। एन.सी. के 42 विधायकों की औसत संपत्ति 8.47 करोड़ रुपए है, 3 पी.डी.पी. सदस्यों की औसत संपत्ति 4.25 करोड़ रुपए है और 7 निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें :  आज चुना जाएगा कांग्रेस विधायक दल का नेता, कश्मीर में होगी Meeting

एन.सी. के 88 फीसदी (37) विधायक करोड़पति हैं, जबकि भाजपा के 86 फीसदी (25) विधायकों की संपत्ति करोड़ों में है। कांग्रेस के सभी 6 विधायकों तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एकमात्र विधायक और पीपुल्स कॉन्फ्रैंस के एकमात्र विधायक ने एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। आंकड़ों के अनुसार 23 विधायकों की संपत्ति 10 करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि 26 विधायकों की संपत्ति 5 करोड़ रुपए से अधिक लेकिन 10 करोड़ रुपए से कम है। सबसे ज्यादा 27 विधायक 1 करोड़ रुपए से 5 करोड़ रुपए की सीमा में आते हैं, जबकि 14 विधायकों की संपत्ति 1 करोड़ रुपए से कम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!