J&K: गांव में तेंदुए की Entry से मचा हड़कंप, रातों की उड़ी नींद !

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Nov, 2026 02:19 PM

j k leopard enters village

। जंगल से सटे इस गांव में तेंदुए की दस्तक के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए जाल बिछाने सहित अन्य प्रयास शुरू कर दिए हैं।

भलवाल ( रोहित मिश्रा ) :  जम्मू के भलवाल इलाके के कोट गांव में देर रात एक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जंगल से सटे इस गांव में तेंदुए की दस्तक के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए जाल बिछाने सहित अन्य प्रयास शुरू कर दिए हैं।  
जानकारी के अनुसार वी.पी.ओ. कोट, तहसील भलवाल के कोट गांव में देर रात तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। कोट गांव जंगल से सटा हुआ क्षेत्र है, जिसके चलते यहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। देर रात तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए जाल बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जंगल से सटे होने के कारण गांव में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!