J&K: घुसपैठ रोकने और खुफिया तालमेल पर फोकस, पुंछ-सुंदरबनी में सेना कमांडर ने किया दौरा

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Nov, 2026 08:06 PM

j k focus on curbing infiltration and intelligence coordination

सेना कमांडर ने जवानों के हौसले और देश की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना भी की।

जम्मू ( धनुज ) :   जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था और सेना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नॉर्दर्न कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पुंछ और सुंदरबनी सेक्टर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से बातचीत की और घुसपैठ रोकने के उपायों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सेना कमांडर ने जवानों के हौसले और देश की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना भी की।

 इस दौरान उन्होंने वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और परिचालन तैयारियों का जायजा लिया। नॉर्दर्न कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस दौरे की जानकारी दी।

नॉर्दर्न कमांड ने अपनी पोस्ट में बताया, "सेना कमांडर को परिचालन माहौल, घुसपैठ रोकने के उपायों, संयुक्त खुफिया ढांचे और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ बेहतर तालमेल के बारे में जानकारी दी गई।"

अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों से बातचीत करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने उनके उच्च मनोबल, पेशेवर रवैये और देश की सुरक्षा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!