J&K : टला बड़ा हादसा, इस इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने से मची अफरा-तफरी

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 18 Jul, 2024 11:08 PM

j k  panic caused after hand grenade found in this area

वीरवार देर शाम पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के फेमिली क्वार्टर की छत पर एक जीवित हथगोला मिला, जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा टाला।

पुंछ (धनुज) : वीरवार देर शाम पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के फेमिली क्वार्टर की छत पर एक जीवित हथगोला मिला, जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा टाला। 

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम जिला अस्पताल के फेमिली क्वार्टर की छत पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, इसी बीच बच्चों ने जब छत पर कुछ संदिग्ध देखे तो परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कुछ लोगों ने छत पर जाकर देखा तो जीवित हथगोला मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई और फौरन बच्चों को वहां से दूर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर पंकज सूदन दल बल एवम बम निरोधक दस्ते के  साथ मौके पर पहुंचे और हथगोले को अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां पर बम निरोधक दस्ते ने हथगोला निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा टाला। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया कि हथगोला कहां से आया। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!