LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को लेकर जांच तेज
Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Nov, 2026 01:18 PM

पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दबोचे गए पाकिस्तानी नागरिक को सेना द्वारा राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के उपरांत पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया गया है
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दबोचे गए पाकिस्तानी नागरिक को सेना द्वारा राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के उपरांत पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गोरतलब है कि शनिवार देर शाम को पुंछ जिले के चक्कां दा बाग सेक्टर के करमाडा में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की सरला बटालियन ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए इस पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद जमील पुत्र गुलाम हुसैन निवासी अब्बासपुर पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र को दबोचा था।जिसे पूछताछ के बाद सेना ने आगे की कार्रवाई के लिए पुंछ पुलिस को सोंप दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here