J&K: खुदाई में मिले हथगोलों को किया गया तबाह, धमाकों की आवाज से सहमे लोग

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Nov, 2026 07:48 PM

hand grenades discovered during excavation destroyed

इस दौरान हुए धमाकों के दौरान पूरा इलाका गूंज उठा, लोगों में दहशत देखी जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में एहतियात बरती जा रही है।

 बारामूला ( रेज़वान मीर ) :  उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दरहामा इलाके में रविवार को तब हड़कंप मच गया था जब पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान एक बाग से तीन जिंदा और जंग लगे हथगोले बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, पानी की सप्लाई पाइपलाइन बदलने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक पॉलीथिन बैग में लिपटे तीन हथगोले मिले। ये हथगोले एक स्थानीय बाग से बरामद हुए। 

सूचना मिलते ही बारामूला की बम निरोधक टीम (BDS) मौके पर पहुंची थी अब मिली जानकारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों हथगोलों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान हुए धमाकों के दौरान पूरा इलाका गूंज उठा, लोगों में दहशत देखी जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में एहतियात बरती जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!