GMC Rajouri में 8वें दिन भी आंदोलन जारी, कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Nov, 2026 12:16 PM

gmc rajouri protest

कर्मचारियों का कहना है कि सेवा भर्ती नियमों को अंतिम रूप देकर अधिसूचित करने की मांग लंबे समय से लंबित है...

राजौरी(शिवम बक्शी): राजकीय मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) राजौरी के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों का सेवा भर्ती नियमों को अधिसूचित करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि सेवा भर्ती नियमों को अंतिम रूप देकर अधिसूचित करने की मांग लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते उनकी पदोन्नति, विभागीय पदोन्नति समितियों (डी.पी.सी.) और करियर प्रगति प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भर्ती नियमों को जल्द अधिसूचित कर कर्मचारियों को उनका हक दिया जाए।

आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि लगातार आश्वासनों के बावजूद मांग का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन तेज करने का फैसला लेना पड़ा है। क्रमिक भूख हड़ताल के माध्यम से वे अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने और लंबित मुद्दे का जल्द समाधान करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!