Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Nov, 2026 10:56 AM

इस अवसर पर गोमाता तथा भगवान गोपाल की पूजा-अर्चना कर विशेष आरती की गई।
आर.एस. पुरा(मुकेश): गोपाल अष्टमी के पावन अवसर पर आर.एस. पुरा के वार्ड नंबर 5 स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर की गोशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। श्री राधा माधव ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रजेश बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गोमाता तथा भगवान गोपाल की पूजा-अर्चना कर विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर महंत रजेश बिट्टू ने गोपाल अष्टमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने 5 वर्ष की आयु में गोचारण की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा और संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में विशेष महत्व रखते हैं। उन्हें गोमाता की सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने गोतस्करी जैसे मामलों पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि गोतस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा और सुरक्षा के लिए समाज के साथ-साथ सरकार को भी गंभीर प्रयास करने की जरूरत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here