BJP के राज्य का दर्जा “सही समय” पर बहाल करने के बयान का CM Omar ने उड़ाया मजाक, जानें क्या कहा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Sep, 2026 03:39 PM

cm omar mocked bjp in assembly

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को BJP के बार-बार यह कहने पर कि राज्य का दर्जा “सही समय” पर बहाल किया जाएगा...

श्रीनगर(मीर आफताब): मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को BJP के बार-बार यह कहने पर कि राज्य का दर्जा “सही समय” पर बहाल किया जाएगा, उस पर मज़ाक उड़ाया और कहा कि पंचायत चुनाव कराने के बारे में पूछे जाने पर सरकार यही जवाब देगी।

विधानसभा में पंचायत चुनावों की टाइमलाइन पर सवालों का जवाब देते हुए, उमर ने कहा, “आप राज्य के लिए सही समय कहते हैं, हम पंचायत चुनावों के लिए भी यही कहेंगे।” उन्होंने कहा कि अगर BJP यह पूछती रही कि पंचायत चुनाव कब होंगे, तो सरकार भी इसी तरह जवाब दे सकती है कि वे सही समय पर होंगे।

उमर ने “सही समय” के मतलब पर भी सवाल उठाया और कहा कि BJP ने खुद यह साफ़ नहीं किया है कि वह समय कब आएगा या यह कैसे तय होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!