बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: पहले जत्थे ने किया जलाभिषेक और दर्शन पूजन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Aug, 2024 11:22 AM

budha amarnath yatra 2024

इसके उपरांत पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने लाइनों में लग कर भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक, दर्शन पूजन किया।

पुंछ(धनुज): आज सुबह तड़के पुंछ से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए निकला। करीब डेढ़ घंटे बाद पहला जत्था पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित भगवान भोलेनाथ के धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर कमेटी और मंडी के स्थानीय लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके उपरांत पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने लाइनों में लग कर भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक, दर्शन पूजन किया।

यह भी पढ़ें :  अंतिम चरण में Amarnath Yatra, इस दिन गुफा के लिए रवाना होगी पवित्र छड़ी मुबारक

इस अवसर पर पहली बार पुंछ में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि यहां पर सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं और वे बार-बार बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!