श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा: वार्षिक त्रिशूल यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Aug, 2024 10:10 AM

budha amarnath yatra

गौरतलब है कि हर वर्ष श्री बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा से पहले त्रिशूल यात्रा निकाल कर यात्रा के स्वागत स्थल पर त्रिशूल स्थापित किया जाता है।

पुंछ(धनुज): पुंछ नगर में श्री बुड्ढा अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा से पहले रविवार को त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जोकि पुंछ नगर स्थित नवगृह मंदिर से डॉ. उदेशपाल शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई।

यह भी पढ़ें :  सरेआम बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने इतने क्वार्टरों सहित किया Arrest

त्रिशूल यात्रा ढोल-बाजों एवं धार्मिक गीतों के बीच कॉलेज ग्राउंड पहुंची। जहां पर मंत्रोच्चारण के बीच त्रिशूल को स्थापित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के लिए स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इससे पहले श्री नवगृह मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। नवगृह मंदिर में विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसके बाद त्रिशूल यात्रा निकाली गई।

गौरतलब है कि हर वर्ष श्री बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा से पहले त्रिशूल यात्रा निकाल कर यात्रा के स्वागत स्थल पर त्रिशूल स्थापित किया जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!