Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Jun, 2024 03:07 PM
विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के अलावा राजनीतिक दलों में भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है।
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के अलावा राजनीतिक दलों में भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा की बात करें तो पार्टी नए साथियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी को आगे बढ़ा चुकी है। अगस्त महीने तक भाजपा अपने गठबंधन साथियों के नाम सार्वजनिक करेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट पर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के उम्मीदवार जफर मन्हास को समर्थन दिया। हालांकि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी यह चुनाव हार गई, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक साथी मिल गया। वहीं बारामूला लोकसभा सीट पर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रैंस को समर्थन दिया था।
ये भी पढ़ेंः Uri घुसपैठ विरोधी अभियान: सैनिकों को मिली सफलता, मारे गए आतंकवादी का शव बरामद
पार्टी नेताओं की मानें तो लोकसभा चुनाव में तो गठबंधन सहयोगियों के नाम को ज्यादा सार्वजनिक नहीं किया गया लेकिन विधानसभा चुनाव से पहल भाजपा अपने गठबंधन दलों के नाम सार्वजनिक करेगी और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Srinagar में फिर दिखा आग का तांडव, जलकर खाक हुआ घर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले गुपकार गठबंधन के दल बिखर गए। नैशनल कांफ्रैंस और पी.डी.पी. ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। विधानसभा चुनाव में भी इन दोनों दलों के अब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में इस बार 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इनमें 47 विधानसभा की सीटें कश्मीर संभाग में हैं और 43 लोकसभा की सीटें जम्मू संभाग में हैं।