Amarnath Yatra 2024: पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, 29 दिनों में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Jul, 2024 03:16 PM

amarnath yatra 2024 last year s record broken so many devotees

वर्ष 2023 में 62 दिनों की यात्रा के दौरान 4.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका था।

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को 7145 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही 29 दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या 4,51,485 तक पहुंच गई है। वर्ष 2023 में 62 दिनों की यात्रा के दौरान 4.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका था। इस साल 52 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। इस वर्ष पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: भारत ने चीन को दी Tension! लद्दाख में शुरू हुआ दुनिया में सबसे ऊंची सुरंग का काम, जानें क्या है खासियत

हर दिन करीब 8 से 10 हजार तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि यह संख्या पहले से कम हुई है, लेकिन अब तक मौसम ने तीर्थयात्रियों का पूरा साथ दिया है। एक दिन खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम मार्ग को स्थगित करना पड़ा, जबकि बाकी दिन सामान्य रूप से चलते रहे। इस साल 16 दिनों में 308,903 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, जबकि 2023 में 21 दिनों में 307,354 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके बाद इस साल 24 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 417509 हो गई है।

ये भी पढ़ेंः  आतंकवाद: ओडिशा से रवाना हुए BSF के दो हजार जवान, जानें क्या है Plan

भगवती नगर से 63 वाहनों में 1771 श्रद्धालु रवाना हुए

इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 63 छोटे वाहनों में 1771 तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। इसमें 30 वाहनों में 772 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग गए, जिनमें 476 पुरुष, 268 महिलाएं, 1 बच्चा, 23 साधु और 4 साध्वियां शामिल थीं। इसके साथ ही 33 वाहनों में 999 तीर्थयात्री पहलगाम रूट पर गए। इसमें 793 पुरुष, 130 महिलाएं, 70 साधु और 6 साध्वियां शामिल थीं। शहर के तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण पंचायत भवन और गीता भवन में पंजीकरण का काम बंद हो गया है।

ये भी पढ़ेंः  जम्मू  व श्रीनगर में Smart City परियोजनाएं हुईं पूरी, पर्यटकों के लिए और खूबसूरत होगी कश्मीर घाटी

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!