अकालगढ़ कबीले का जवान पुंछ में शहीद, देश की रक्षा करते पिया शहादत का जाम
Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Mar, 2024 01:05 PM
बलबीर सिंह 9 साल पहले 2015 में भारतीय सेना की सिख लाइट इन्फेंट्री में शामिल हए थे।
हलवाराः हलवारा के पास अकालगढ़ कलां के पले-बढ़े सिख लाइट इन्फैंट्री जवान बलबीर सिंह (28) पुत्र प्रीतम सिंह जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र पुंछ राजौरी सेक्टर बलवान में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं।
अकालगढ़ कबीले के रहने वाले शहीद के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका बेटा बलबीर सिंह 9 साल पहले 2015 में भारतीय सेना की सिख लाइट इन्फेंट्री में शामिल हुआ था। अब वह जम्मू के राजौरी सेक्टर बलवान में तैनात थे। बलवीर सिंह का शव कल दोपहर गांव पहुंचने पर सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, चिंता में किसान